Connect with us

उत्तराखण्ड

पक्षी सर्वेक्षण में नैनीताल के सात स्थलों पर 151 पक्षी मिले

सीएन, नैनीताल। वन विभाग और ओरिएंटल ट्रेल्स की ओर से चार दिन तक किए गए पक्षी सर्वेक्षण में नैनीताल के सात स्थलों पर 151 पक्षी मिले हैं। 10 राज्यों के 54 बर्ड वॉचरों की छह टीमों ने पक्षियों की गणना की। चार दिन तक देश के 10 राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा और उत्तराखंड से आए 54 बर्ड वाचरों ने पक्षी सर्वेक्षण किया। ओरियटल ट्रेंस के संस्थापक अमित शुक्ला ने बताया कि नैना देवी बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व के कुंजा खड़क, टंकी बैंड, किलबरी, विनायक भवाली के महेश खान और 70 क्षेत्र में 10 ट्रेलो पर सर्वे किया गया। जिसके लिए 54 बर्डवाचर जुटे थे। उन्होंने बताया कि सर्वे का डाटा ई बर्ड ऐप पर अपलोड किया गया है। बताया कि ई बर्ड साइट में 151 से अधिक पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान ब्राउन फिश आउल, लांग टेल ब्राडबिल्ड, ब्लू बिल्ड मिनला, स्केल बैली वुडपैकर, माउंटेन हॉक ईगल, स्मॉल नेलटावा समेत कई पक्षियों के फोटो भी लिए गए। समापन के दौरान डीएफओ टीआर बीजूलाल ने कहा कि सर्वेक्षण से पक्षियों की संख्या की जानकारी मिली है। भविष्य में भी सर्वेक्षण कर पक्षियों की प्रजातियों का पता लगाया जाएगा। समापन अवसर पर सभी बर्ड वॉचरों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। संस्था के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत, ममता चंद, प्रमोद तिवारी, सोनल पनेरू, प्रमोद कुमार, किशन सिंह साही, ललित मोहन कार्की, बीएस मेहता, पक्षी विशेषज्ञ वन दरोगा अरविंद कुमार मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING