Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्रामीण का शव क्षत विक्षत हालत में बजूनिया हल्दू के जंगल में मिला

ग्रामीण का शव क्षत विक्षत हालत में बजूनिया हल्दू के जंगल में मिला
यहां पूर्व में भी एक महिला को भी गुलदार ने अपना निवाला बनाया था
सीएन, हल्द्वानी।
एक बार फिर गुलदार ने ​ग्रामीण को अपना शिकार बनाया है ​ग्रामीण का शव क्षत विक्षत हालत में बजूनिया हल्दू हल्द्वानी के जंगल में मिला। यहां पूर्व में भी एक महिला को भी गुलदार ने अपना निवाला बनाया था, इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का महौल बना है। जानकारी के अनुसार बजूनिया हल्दू निवासी 45 वर्षीय नत्थू लाल रविवार को सुबह 11 बजे घर से जंगल की और घास लेने गया था। मगर देर शाम तक घर नहीं लौटा, वही परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद मुखानी पुलिस को सूचना दी। । जिस पर आज सुबह जंगल से नत्थू लाल का शव क्षत विक्षत हालत मेें साई मंदिर से एक किमी जंगल में बारामद किया। इधर मौके पर आला अधिकारी पहुंच गये है । घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है वे गुलदार को आदमखोर घोेषित कर मारने की मांग कर रहें है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ग्वालसेवा संगठन का 21 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन, कर्नल मुनगली बने मुख्य संरक्षक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING