Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का सब्र अब जवाब देने लगा, भारी गुस्सा

सीएन, ऋषिकेशचारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का सब्र अब जवाब देने लगा है।  ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में खुले आसमान के नीचे रुकने को मजबूर तीर्थयात्रियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। पंजीकरण की नई गाइडलाइन के चलते प्रदेश में पहले ही पहुंच चुके यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से ट्रांजिट कैंप में रुके श्रद्धालुओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब हो, यात्रा व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और आईजी करन नगन्याल ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। ट्रांजिट कैंप में प्रशासन के दावे हवा साबित हो रहे हैं। कैंप में जगह-जगह तीर्थयात्री अपनी बसों के साये में खुले में सोने को मजबूर हैं। प्रशासन ने दावा किया था कि जिन यात्रियों को पंजीकरण के लिए रुकना पड़ेगा, उनके रहने और खाने की व्यवस्था प्रशासन करेगा। लेकिन हकीकत में तीर्थयात्री खुद ही अपने भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि अब उनके पास भोजन सामग्री भी खत्म होने वाली है। ट्रांजिट कैंप में कई यात्री 11 मई से रुके हुए हैं। ग्वालियर के मुल्लू सिंह ने बताया कि वह 50 लोगों के साथ 11 मई को कैंप में पहुंचे थे, लेकिन आज तक उनका पंजीकरण नहीं हुआ है। उनका यात्रा कार्यक्रम 12 मई से 22 मई तक का था, लेकिन अब 19 मई तक भी उनका पंजीकरण नहीं हो पाएगा। प्रशासन ने जांच के नाम पर भद्रकाली में वाहनों को रोकना शुरू किया, जिसके कारण भद्रकाली से नटराज चौक तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रशासन ने कुल 500 से ज़्यादा वाहनों को रोका है, जिसमें 200 ट्रांजिट कैंप में, 150 भद्रकाली में, 125 चंबा में और 25 छाम में रोके गए हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING