Connect with us

उत्तराखण्ड

दो कुंवारे देवरों ने भाभी को तलवार से काट डाला, बचाव को आये पड़ोसी को मार डाला

दो कुंवारे देवरों ने भाभी को तलवार से काट डाला, बचाव को आये पड़ोसी को मार डाला
सीएन, जालोर।
राजस्थान के जालोर जिले से बड़ी खबर है। जालोर जिले में शुक्रवार रात दो देवरों ने अपनी सगी भाभी को काट दिया। तलवार से टुकडे टुकडे कर दिया। बीच बचाव करने पड़ोसी आया तो उसे भी मौत की नींद सुला दिया। उसकी भी जान ले ली। हत्या की इस वारदात के बाद इतनी दहशत फैली की लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद भी दोनो वहीं डटेे रहे, बाद में पुलिस ने दोनो को अरेस्ट कर लिया। दोनो लाशों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। जालोर जिले के रामसीन पुलिस ने बताया कि मोदरन गांव में यह हत्याकांड हुआ है। देवर पहाड़ सिंह और डूंगर सिंह ने अपनी भाभी इंद्रा कंवर की जान ले ली। शुक्रवार शाम देवर और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनो देवरों ने पहले तो अपनी भाभी को घर के अंदर ही बुरी तरह से मारा। वह बचने के लिए बाहर दौड़ी तो एक देवर लट्ठ ले आया और दूसरा तलवार लेकर आ गया। उसके बाद घर के बाहर ही भाभी को तलवार से काट दिया। इसी दौरान वहां से नजदीक ही रहने वाला हरीसिंह भी गुजर रहा था। उसने दोनो देवरों को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनो के सिर पर खून सवार था। दोनो ने उसी तलवार और लट्ठ से हरीसिंह पर भी हमला बोल दिया और उसे भी मौके पर ही काट दिया। इस घटना के बाद से तनाव के हालात है। हरीसिंह के घर में कोहराम मचा हुआ है। एसपी समेत अन्य अफसर मौके पर हैं। माहौल को सही रखने के लिए मौके पर कई थानों का पुलिस जाब्ता अलग से बुलाया गया है। डूंगर सिंह और पहाड़ सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। हत्या क्यों की गई, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING