Connect with us

उत्तराखण्ड

गोद लिए गांव पांच साल बाद भी अनाथ क्यों हैं : प्रकाश जोशी

गोद लिए गांव पांच साल बाद भी अनाथ क्यों हैं : प्रकाश जोशी
सीएन, सितारगंज।
कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी रविवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के गोद लिए पटेरी गांव पहुंचे। वहां के लोगों से गांव की हकीकत जानी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव गोद लेने के बाद सांसद अजय भट्ट ना कभी पटेरी गांव आए और ना ही उन्होंने कोई विकास कार्य करवाए। प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ आम जनमानस की भावनाओं के साथ खेलने का कार्य करती है, विकास से उनका दूर.दूर तक कोई संबंध नहीं है। पटेरी गांव और जंगलिया गांव भाजपा और उनके नेताओं के खोखले वादों की पोल खोल रहे हैं। किच्छा विधानसभा अंतर्गत जवाहर नगर, शांतिपुरी, आनंदपुर, राघव नगर, कनकपुर आदि क्षेत्रों में जनता तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने सीधा संवाद किया। इसके बाद सितारगंज विधानसभा में गौशाला, सहदौरा, अलीनगर, फिरोजपुर, बरा, कठगरी, शक्तिफार्म मुख्य बाजार, अरविंद नगर, निर्मल नगर और रुद्रपुर चौक में लोगों से संपर्क किया। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा डबल इंजन भाजपा सरकार ने 10 साल से किच्छा विधानसभा को सिर्फ छला है। वहां नवतेज पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, डॉ गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, गुड्डू तिवारी, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, प्रमोद विष्ट, दर्शन कोहली आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING