Connect with us

उत्तराखण्ड

युवक को चाकूबाजी की झूठी सूचना देना पड़ा मंहगा, पुलिस पहुंची मौके पर, ठोका 5000 का जुर्माना

सीएन, नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 112 पर झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति का पांच हजार का जुर्माना कर सख्त संदेश दिया है। दोपहर लगभग 15:11 बजे आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ पर सूचना प्राप्त हुई कि वैलेजली लॉज, भोटियापड़ाव क्षेत्र में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुँचने पर पुलिस टीम को सूचनाकर्ता राहुल चौहान पुत्र बृज लाल निवासी वैलेजली लॉज, भोटियापड़ाव, हल्द्वानी अत्यधिक शराब के नशे में मिला। पूछताछ और जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उस पर किसी भी प्रकार का कोई हमला नहीं हुआ था। राहुल चौहान ने शराब के नशे में पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से यह झूठी कॉल की थी। सूचनाकर्ता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, परंतु राजकीय कार्य में बाधा डालने और आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग के कारण पुलिस द्वारा त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी राहुल चौहान के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 (83 पुलिस एक्ट) के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही ₹5000 का चालान किया गया। नैनीताल पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि ‘डायल 112’ एक आपातकालीन सेवा है। इसका उपयोग केवल वास्तविक संकट के समय ही करें। पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने या सरकारी संसाधनों का समय व्यर्थ करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया  कसियालेख से पोखराड-धारी मोटर मार्ग पर 5 करोड़ 37 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING