Connect with us

उत्तर प्रदेश

मानवता को किया शर्मसार, जंजीरों में जकड़कर 10 साल से पेड़ से बंधा है युवक

मानवता को किया शर्मसार, जंजीरों में जकड़कर 10 साल से पेड़ से बंधा है युवक
सीएन, झांसी।
यूपी में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई। झांसी जिले के तहसील मऊरानीपुर के गांव कंजा चितावत में एक अधेड़ को ग्रामीणों ने पिछले 10 साल से जंजीरों से जकड़कर पेड़ से बांधकर रखा है। करीब 46 डिग्री साए में चिलचिलाती धूप में यहां बचाव के भी कोई इंतजाम नहीं है। न ही उसके बदन पर कपड़े हैं। पेड़ के नीचे जंजीरों में बंधा ये शख्स हर मौसम की मार सहता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीणों ने जिस व्यक्ति को पेड़ के नीचे बांधा है वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो वह किसी को भी पत्थर, लकड़ी या कुछ अन्य चीज मार देता था। इसके बाद परिजनों ने ऐसा कदम उठाया है। गांव कंजा चितावत निवासी सामंतु उर्फ बटई उर्फ बेटी 50 की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कई साल पहले वह लोगों को देखकर पत्थर मारकर घायल कर चुका था। कई अस्पताल पहुंच चुके थे तो कई गंभीर चोटिल हो गए थे। ग्रामीण दहशत में थे तो परिवार वाले परिजनों के साथ आए दिन झंझट होती थी। इसकी शिकायतें जब अधिक बढ़ गई तो परिवार वाले भी कठोर बन गए। वह उसे पहाड़ी ले गए। वहां जंजीरों जकड़ा और पेड़ की डाली से रस्सी से बांध दिया। करीब 10 साल से वह बिना कपड़ों के वहीं बंधा है। सर्दी, गर्मी, बरसात किसी भी मौसम से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच भी बटई
चिलचिलाती धूप में पेड़ से बंधा रहा। यह देख मन झकझोर उठता है। कंजा चितावत के नीरज सिंह कहते बटई उर्फ बेटी दिमाग से कमजोर है। वह लोगों देखते ही पत्थर मारता था। लोग बताते हैं कि कई अस्पताल पहुंच चुके थे। 10 साल हा गई। घर वाले पानी-खाना देते हैं। पर धूप मे बंधा रहता है। कोई छाया की व्यवस्था उसके पास नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह इलाज नहीं करा सकते। प्रशासन मदद करे तो हो सकता है कि वह ठीक हो जाए। राघवेंद्र कहते हैं कि बारह महीने बटई उर्फ बेटी वहीं बंधा रहता है। लोग उसके पास तक नहीं जाते, ताकि वह पत्थर न मार दे। इनकी मां और भैया है। वह खाना देते हैं। दूर से पानी पिलाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह अपने आपको सामंतु बताता है। कहता है कि यह लोग बंदा से पकड़कर लाए थे। लोगों के अनुसार यह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते गांव वालों पर पत्थर मारने लगा था। लेकिन घर वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिसकी चलते उसे यही बंधा दिया गया। ग्रामीणों ने इसे शासन.प्रशासन से इलाज के लिए भिजवाए जाने की मांग की है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING