Connect with us

मौसम

बदले हुए मौसम के कारण नैनीताल सहित कई स्थानों में कड़ाके की ठंड के साथ बूंदाबांदी शुरू

बदले हुए मौसम के कारण नैनीताल सहित कई स्थानों में कड़ाके की ठंड के साथ बूंदाबांदी शुरू
सीएन, नैनीताल/देहरादून।
आख़िरकार उत्तराखंड में सीज़न ने करवट ली हैं। फरवरी के महीने में इतनी तेजी से बढ़ती गर्मी ने जहां लोगों को हैरान कर दिया था वहीं अब अचानक बदले मौसम में लोगों को फरवरी वाला मौसम याद आ गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये हुए हैं। नैनीताल सहित राज्य के पहाड़ी जिलों में घने बादल छाये हुए है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में या तो हल्की बारिश शुरू हो गई है या फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। राजधानी में भी यही हाल है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के राज्यों के पहाड़ों पर असर डालेगा, जिसके कारण मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के वक्त धूप में तपन पैदा होने लगी है। हालांकि पहाड़ में सुबह.शाम अब भी ठंड बरकरार है। सुबह खेतों में हल्का पाला भी गिर रहा है। दिन के वक्त लोग घरों की छतों पर गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 16 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। उस पश्चिमी विक्षोभ से 16 और 17 फरवरी को पांच जिलों में बारिश के अलावा 32 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना बन रही है। बारिश और बर्फबारी से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना रहेगी। इस साल उत्तराखंड में बहुत कम बर्फबारी हुई है। यहां ग्लोबल वॉर्मिंग का असर सीधे तौर पर देखा जा रहा है। जाड़ों में बारिश भी काफी कम हुई है। इसका खामियाजा गर्मियों के सीजन में भुगतना पड़ सकता है। इधर आईएमडी के मुताबिक 16 फरवरी से राज्य में फिर मौसम करवट बदल सकता है। इसके कारण 16 और 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश होने वाली है। वहीं कई अन्य राज्यों में भी बायर्स जारी हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 19 और 20 फरवरी, राजस्थान में 18-20 फरवरी, पंजाब, हरियाणा में 20 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING