Connect with us

मौसम

नैनीताल मालरोड स्थिति विशालकाय बांज का पेड़ धराशायी, दुकानों को नुकसान, बिजली आपूर्ति ठप, यातायात बाधित

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम ने फिर करवट ली। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज सोमवार को दोपहर तक मौसम सामान्य रहने के बाद अचानक तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। नैनीताल सहित कई स्थानों में आंधी के कारण विशालकाय पेड़ धराशायी हो गये। फिलहाल कोई गंभीर घटना की जानकारी नही है। नैनीताल में मालरोड स्थिति सूचना विभाग कार्यालय के पास एक विशालकाय बांज का पेड़ धराशायी हो गया। जिस कारण वहां स्थित कुछ दुकानों को नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से विधुत आपूर्ति ठप हो गई। घंटों यातायात बाधित रहा। धूल भरी आंधी के बाद तेज बछारों के बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। पिछले दो.तीन दिनों से मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। कभी तड़के से ही बारिश शुरू हो रही है तो कभी चटक धूप खिलने के बाद शाम के समय अचानक बादल घिर रहे हैं और तेज बौछारें पड़ रही है। नैनीताल में सोमवार को सुबह धूप निकली तो दोपहर में बादल छाये रहे। उसके बद आंधी के बाद तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ रही है और कुछ देर के लिए गर्मी से भी राहत मिल रही है। नैनीताल में मौसम ने तल्ख तेवर दिखाए हैं तो वही मई महीने में बादल अक्सर बरसते रहे जिससे गर्मी से भी राहत मिली। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तराखंड में मानसून 5 से 6 दिन पहले आ जाएगा। वहीं बारिश भी 6 फीसदी अधिक होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त रावत ने नैनीताल में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, तय समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, गंदगी पर जताई नाराजगी, सीसीटीवी से निगरानी के आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING