Connect with us

मौसम

सड़कों पर सैलाब : भारी बारिश ने ट्रैफिक को किया ठप, पुणे-सोलापुर हाईवे नदी बनी, स्कूल-कॉलेज बंद

सड़कों पर सैलाब: भारी बारिश ने ट्रैफिक को किया ठप, पुणे-सोलापुर हाईवे नदी बनी, स्कूल-कॉलेज बंद
सीएन, मुबई।
पुणे-सोलापुर हाईवे नदी का रूप ले चुका है। वहीं मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात में अगले चार दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश भले ही राहत देती हो। लेकिन कुछ जगहों पर यही बारिश कहर बरपा रही है। ऐसे तमाम वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। पुणे.सोलापुर हाईवे पर भयंकर जलभराव हो गया है। सड़क पर नदी की तरह पानी बहता हुआ दिख रहा है। हाईवे पर फंसे लोग मदद मांग रहे हैं। महाराष्ट्र गुजरात, कर्नाटक में भारी बारिश की वजह से जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हो गया है। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, पुणे-सोलापुर हाइवे पर जमा पानी का दबाव इतना ज़्यादा है कि गाड़ियां नियंत्रण खोती नज़र आ रही हैं। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि हाइवे ही गायब हो गया है। भारी बारिश और जलभराव की वजह से ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है। लोगों को चेतावनी जारी कर दी है। उधर, मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और ज़्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की है। नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये डीएम रयाल ने नैनीताल जिले के अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING