Connect with us

मौसम

केदारनाथ, मसूरी, बदरीनाथ व हेमकुंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, नैनीताल में घने बादल

सीएन, देहरादून/नैनीताल। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। तड़के से ठंडी हवाएं चलीं तो वहीं कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड लौट आई। नैनीताल सहित कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों मेंं घने बादल छाने के साथ ही कई स्थानों में बूंदाबांदी भी हुई है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नैनीताल में घने बादलों ने डेरा डाला हुआ है। साथ ही हवा भी चल रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। वही मसूरी में इन सर्दियों को पहला स्नोफॉल हुआ। जिससे पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए। माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं। लेकिन तेज हवाओं के कारण जम नहीं पाईं। मानसून की विदाई के चार महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी और हिमपात हुआ। धनोल्टी और सुरकंडा में भी हिमपात हुआ। हल्द्वानी में सुबह तेज हवाएं चली और हल्के बादल छाए रहे। बागेश्वर में कोहरा छाया रहा। पिथौरागढ़ में हल्के बादल छाए रहे। नैनीताल में भी हल्के बादल छाए। बीती रात मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद अभी बारिश नहीं हुई। रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट समेत पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाने से ठंड बढ़ी। ऋषिकेश में बारिश हुई। जिससे कंपकंपाती सर्दी पड़ रही है। कोटद्वार में बादल छाए। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। जिला मुख्यालय नई टिहरी में मौसम खराब बना रहा, गुरुवार रात में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में हिमपात व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को शीतलहर से बचाव करने की सलाह दी है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING