Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ेंगी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरे और कोल्ड-डे यानि शीत दिवस की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में भारी कोहरा छाए रहने की आशंका है। नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा दृश्यता (विजिबिलिटी) को प्रभावित कर सकता है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय आवाजाही में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में केवल कोहरा ही नहीं, बल्कि शीत दिवस की स्थिति भी बनी रहेगी। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी हिस्सों में धूप नहीं खिलने और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगा। बीते दिन मसूरी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह के समय खिली हल्की धूप के बाद दोपहर में आसमान में बादल छा गए। शहर में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई जिससे ठंड बढ़ गई। मसूरी में अधिकतम तापमान 8 और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी देहरादून में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं ने दून के तापमान को नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोगों को स्वेटर और जैकेट का सहारा लेना पड़ रहा है। दून का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, शुक्रवार को पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस पर था। घने कोहरे की वजह से हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं। शनिवार को जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उड़ानों की समय-सारणी लड़खड़ा गई। देश के चार प्रमुख शहरों से आने वाली चार उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। भुवनेश्वर से सुबह 8:25 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान चार घंटे, जयपुर से सुबह 9:45 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान करीब एक घंटा 15 मिनट की देरी से पहुंची।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मतदाताओं के अवलोकनार्थ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली जनपद के समस्त 1068 मतदेय स्थलों में उपलब्ध : रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING