Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर दुनिया, यूक्रेनी हमले से बौखलाए रूस की सीधी धमकी

तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर दुनिया, यूक्रेनी हमले से बौखलाए रूस की सीधी धमकी
सीएन, मास्को।
रूस के सांसद और वरिष्ठ राजनेता मिखाइल शेरमेट ने कहा है कि रूसी कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के सैन्य बलों की घुसपैठ के बाद दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। रूसी सांसद और देश की संसद के उपसभापति मिखाइल शेरमेट ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन से लगती रूसी सीमा पर भीषण लड़ाई चल रही है और यूक्रेनी सैन्य बल रूस के काफी अंदर तक बढ़ आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में पश्चिमी देशों से समर्थित यूक्रेनी घुसपैठ के कारण दुनिया संभावित तीसरे विश्व युद्ध के करीब पहुंच रही है। रूस की रक्षा समिति के सदस्य शेरेमेट का दावा है कि रूसी धरती पर हमले में पश्चिमी सैन्य उपकरणों और विदेशी भागीदारी एक भयंकर उकसावे का संकेत है, जो वैश्विक संघर्ष का कारण बन सकता है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने मिखाइल शेरमेट के हवाले से कहा, पश्चिमी सैन्य उपकरणों की उपस्थिति, नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमलों में पश्चिमी गोला.बारूद और मिसाइलों का इस्तेमाल, रूसी क्षेत्र पर हमले में विदेशियों की भागीदारी के अकाट्य सबूतों को देखते हुए कोई भी इस निष्कर्ष पर पहुंच सकता है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर है। 6 अगस्त को एक अप्रत्याशित कदम में यूक्रेनी सैनिक सीमा पार करके रूस के कुर्स्क क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की सीमा के अंदर काफी अंदर प्रवेश कर लिया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी देश की सेना हमला करते हुए रूसी जमीन के अंदर घुसी है। पुतिन के सहयोगी निकोलाई पेत्रुशेव ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में हमले के पीछे पश्चिम का हाथ होने का आरोप लगाया है।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING