Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश के हालात : डर के साये में बीत रही रात, मस्जिदों से सतर्क रहने का एलान

बांग्लादेश के हालात : डर के साये में बीत रही रात, मस्जिदों से सतर्क रहने का एलान
सीएन, ढाका।
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बन चुकी है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने शपथ ले ली है, उन्होंने संविधान को बनाए रखने, समर्थन करने और उसकी रक्षा करने की शपथ ली है। 84 वर्षीय यूनुस ने ढाका में राष्ट्रपति भवन में अपने नए मंत्रिमंडल के एक दर्जन से अधिक सदस्यों के साथ शपथ ली। सभी ने अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। शेख हसीना ने 15 वर्षों तक बांग्लादेश पर शासन किया जिसके बाद 5 अगस्त को वहां से तख्तापलट की खबर आई। हसीना के देश की सीमा पार कर भारत भाग जाने के कुछ ही दिनों बाद मोहम्मद यूनुस राजधानी ढाका पहुंचे। इधर शेख हसीना के तख्तापलट के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पूरे देश में अराजक माहौल है। लूटपाट और डकैती की लगातार घटनाएं बढ़ गई हैं जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। डर के बीच बांग्लादेश के लोग जी रहे हैं। देश में लूटपाट और डकैती डाले जाने के डर से लोग पूरी रात नहीं सो पा रहे हैं। लोगों के मन में खौफ समाया हुआ है और अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए खुद ही सड़कों पर पहरा दे रहे हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक छोर से दूसरे छोर तक, खासकर उत्तरा से मोहम्मदपुर तक लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उत्तरा और मोहम्मदपुर सहित कई इलाकों में लोग अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए ग्रुप बनाकर पहला दे रहे हैं। ढाका विश्वविद्यालय में शिक्षक और मोहम्मदपुर के बोसिला की रहने वाली नाजवी इस्लाम ने बताया कि लुटेरों ने रात इलाके में जमकर आतंक मचाया। मस्जिदों से लगातार लोगों को सर्तक रहने का एलान किया जा रहा है। स्थानीय लोग ग्रुप बनाकर रात में सड़कों पर पहरा दे रहे हैं और उनके हाथों में लाठी-डंडे हैं। स्थानीय मदरसे के सैकड़ों छात्र भी इलाके की रखवाली करने के लिए सड़क पर उतरे। छात्र छोटे-छोटे ग्रुप में बंट गये और उन्होंने सरकारी इमारतों के अलावा सार्वजनिक संपत्तियों की रखवाली की।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING