Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

वायनाड में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 276 पहुंची,  240 लोगअब भी लापता

वायनाड में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 276 पहुंची,  240 लोगअब भी लापता
सीएन, वायनाड।
केरल में आई प्राकृतिक आपदा ने सैकड़ों घर बर्बाद कर दिए। वायनाड में भूस्खलन के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या 276 पहुंच गई है। इसके साथ ही 240 लोगों का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ और सेना की ओर से क्षेत्र में रेस्क्यू कार्य लगातार तीसरे दिन भी जारी है। अस्पतालों में घायलों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। मेडिकल स्टाफ्स की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आज वायनाड पीड़ितों से मिलने के लिए जाएंगे। वायनाड में घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ के साथ ही सेना के जवान भी बचाव कार्य में लगे हैं। मुंडक्कई और चूरलमाला में बुधवार तक करीब 1000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अफसरों का कहना है कि जिस तरह से लाशें बहकर आ रही हैं और मलबा हटाने के बाद कीचड़ और मिट्टी में दबी मिल रही हैं उसे देखकर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि अभी कितने लोग इस संकट में फंसे हैं। हेलीकॉप्टर के जरिए भी गश्त कर लोगों को तलाश करने की कोशिश की जा रही है।  सेना के जवानों का कहना है कि केरल में लगातार हो रही बारिश के कारण वायनाड में रेस्क्यू कार्य में भी दिक्कत हो रहा है। बाढ़ से मिट्टी में कटान के कारण फिर से भूस्खलन की खतरा भी है। मलबा हटाने के दौरान कई बार मिट्टी दरक जा रही है। ऐसे में बचाव कार्य और लोगों को तलाशने में भी परेशानी हो रही है। फिर भी रेस्क्यू कार्य चल रहा है। भूस्खलन से 276 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड जाएंगे और पीड़ितों से मिलेंगे। राहुल गांधी 2019 में वायनाड से सांसद भी रह चुके हैं। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मृतकों के परिजनों से मिलने के साथ राहत शिविरों का दौरा करेंगी। दोनों नेता अस्पताल में घायलों से भी मिलने जाएंगे।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING