Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

दुनिया का इकलौता देश जहां मुस्लिम आबादी जीरो, न तो मंदिर है और नही कोई मस्जिद, आबादी 882

दुनिया का इकलौता देश जहां मुस्लिम आबादी जीरो, न तो मंदिर है और नही कोई मस्जिद, आबादी 882
सीएन, नईदिल्ली।
भारत एक ऐसा देश है जहां कई धर्मों के लोग साथ रहते हैं। हिंदुओं के बाद यहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां एक भी मुस्लिम नहीं रहता, यह देश है वेटिकन सिटी, जो दुनिया का सबसे छोटा देश है। वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल सिर्फ 49 हेक्टेयर है। यह 1929 में इटली से अलग होकर स्वतंत्र हुआ। इसे होली सी यानी पोप की सरकार चलाती है। यह देश कैथोलिक ईसाइयों के लिए बहुत पवित्र है, जैसे मक्का मुस्लिमों के लिए है। यहां पोप रहते हैं, जो पूरी दुनिया के कैथोलिक चर्च के नेता हैं। वेटिकन सिटी को 1984 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया था। इस सिटी में न तो कोई मस्जिद है, न ही कोई हिंदू मंदिर, सिख गुरुद्वारा, बौद्ध मंदिर या यहूदी सिनागॉग। यहां प्रोटेस्टेंट या ऑर्थोडॉक्स चर्च भी नहीं हैं। यह पूरी तरह से कैथोलिक ईसाइयों का धार्मिक केंद्र है। यहां की पूरी 882 की आबादी कैथोलिक धर्म से जुड़ी है और सभी बड़े पदों पर कैथोलिक पादरी ही होते हैं। वेटिकन सिटी की आबादी बहुत कम है। यहां सिर्फ कुछ सौ लोग रहते हैं, जिनमें ज्यादातर कैथोलिक चर्च से जुड़े लोग हैं, यह दुनिया की सबसे कम आबादी वाली राजधानी में से एक है, वेटिकन को होली सी चलाती है और यह एक धार्मिक-राजशाही देश है, जिसका मुखिया पोप होता है। पोप यहां के सबसे बड़े धार्मिक और शासकीय नेता हैं। वेटिकन सिटी 1929 में लैटरन संधि के तहत इटली से अलग हुआ। पहले पोप रोम या दूसरी जगहों पर रहते थे, लेकिन अब वे वेटिकन में अपोस्टोलिक पैलेस में रहते हैं। यह देश न सिर्फ धार्मिक बल्कि कूटनीतिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वतंत्र है। वेटिकन का अपना प्रशासन, कानून और डाक सेवा भी है। यह पूरी दुनिया में कैथोलिक धर्म का केंद्र माना जाता है। दूसरी ओर दुनिया में कई देशों में मुस्लिम आबादी बहुत ज्यादा है। उदाहरण के लिए अफ्रीकी देश मॉरिटानिया की आबादी 47 लाख से ज्यादा है, जिसमें 38 लाख से ज्यादा लोग मुस्लिम हैं। लेकिन वेटिकन सिटी में एक भी मुस्लिम नहीं है, जो इसे और अनोखा बनाता है। वेटिकन सिटी सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि कैथोलिक धर्म का दिल है। यहां की खूबसूरती, इतिहास और धार्मिक महत्व इसे दुनिया में अलग बनाते हैं। यह पूरी तरह से कैथोलिक संस्कृति को समर्पित है और दुनिया भर के ईसाइयों के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल है। वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका, सिस्टिन चैपल, वेटिकन अपोस्टोलिक लाइब्रेरी और वेटिकन संग्रहालय जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल हैं। इनमें दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग और मूर्तियां हैं। वेटिकन सिटी की अनूठी अर्थव्यवस्था को कैथोलिक विश्वासियों के दान, डाक टिकटों और स्मृति चिन्हों की बिक्री, संग्रहालयों में प्रवेश के लिए शुल्क और प्रकाशनों की बिक्री से वित्तीय रूप से समर्थन मिलता है। वेटिकन सिटी में कोई कर नहीं है और सामान शुल्क मुक्त हैं।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING