Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

आज 21 जून को सबसे लंबा दिन होगा, परछाई भी नही देगी साथ

आज 21 जून को सबसे लंबा दिन होगा, परछाई भी नही देगी साथ
सीएन, नई दिल्‍ली।
धरती पर जल्द ही दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे। 21 जून को जहां एक तरफ पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है तो वही आज का दिन वर्ष का सबसे बड़ा दिन भी है। आज के दिन रात छोटी होगी। पृथ्वी अपने अक्ष और सूर्य की कक्षा में परिक्रमा करती है। आज के दिन दोपहर में सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है जिसके चलते सूर्य का प्रकाश धरती पर लंबे समय तक बना रहता है आमतौर पर गर्मियों में दिन की अवधि बड़ी होती है और सर्दियों में छोटी। यह अंतर धरती की चाल के कारण होती है। 21 जून को ग्रीष्म संक्रांति होती है। यह उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में ये सबसे छोटा दिन होता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस दौरान, पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर अपने अधिकतम झुकाव पर होता है और सूर्य कर्क रेखा के साथ सीधे ऊपर की ओर दिखाई देता है। पृथ्वी अपनी धुरी और सूर्य की कक्षा में परिक्रमा करती है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान 21 जून को ऐसी स्थिति बनती है, जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर पहुंच जाता है। ऐसे में 21 जून को सूर्य का प्रकाश धरती पर सबसे लंबे समय तक बना रहता है। इसका असर यह होता है कि पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होता और सूर्यास्त देर से होता है। इसी वजह से 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। दिन लंबा होने के कारण रात काफी छोटी है। एक अनुमान के अनुसार 21 जून को सूरज की रोशनी धरती पर लगभग 15-16 घंटे तक पड़ती है। जब 21 जून को सूर्य ठीक कर्क रेखा के ऊपर होता है तब परछाई भी नहीं बनती है। यानी अगर कोई धूप में निकलता है, तो उसे अपनी परछाई दिखाई नहीं देती है। बताया जाता है कि इन दिन सूर्य से पृथ्वी के कई हिस्से को मिलने वाली ऊर्जा 30 प्रतिशत तक ज्यादा हो जाती है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते हीटवेव के चलते स्थिति ज्यादा खराब है। ऐसे में दिन की अवधि लंबी होने से लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा होगा क्योंकि आज पूरे दिन सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पड़ेगी। ऐसे में गर्मी का प्रकोप भी ज्यादा देर तक लोगों को सहन करना होगा।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING