Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

आज 3 जून को होगी अद्भुत खगोलीय घटना, एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रह

आज 3 जून को होगी अद्भुत खगोलीय घटना, एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रह
सीएन, नई दिल्ली।
साल 2024 के शुरुआती पांच महीने आसमान और खगोल शास्त्र में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए काफी खास रहे। लोगों ने सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण, सौर तूफान और ऑरा लाइट्स जैसी कई घटनाएं देखी। वहीं अब एक और अद्भुत खगोलीय घटना घटने वाली है जिसे आपको भी देखना चाहिए। साल के 6 वें महीने में कदम रखने के साथ ही अंतरिक्ष में 6 ग्रह एक साथ परेड लगाते नजर आने वाले हैं, जिसे प्लैनेट परेड कहा जाएगा। यह न सिर्फ एक अद्भूत ही नहीं बल्कि दुर्लभ नजारा भी होने वाला है। प्लैनेट परेड जिसे प्लैनेटरी असाइनमेंट भी कहा जाता है कि 3 जून को होने वाला है। इस दिन सूर्य के चारों ओर चक्कर काटते हुए 6 ग्रह एक.दूसरे के पास से होकर ऐसे गुजरेंगी मानों एक सीधी लाइन में चल रही हैं। बहुत थोड़े वक्त के लिए ही यह नजारा दिखाई देगा जब 6 ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आने वाली है। इसे देखने के लिए शक्तिशाली दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत होगी। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 3 जून को होने वाला प्लैनेट परेड दुनिया भर में नजर आने वाला है। हालांकि दुनिया के अलग.अलग हिस्सों में यह नजारा 3 जून से कुछ पहले या कुछ बाद भी दिखाई दे सकता है। प्लैनेट परेड एक सामान्य खगोलीय घटना है, जो हमेशा घटती रहती है। लेकिन एक साथ 6 ग्रहों का एक सीध में आना प्लैनेट परेड 2024 को खास बना रहा है। आम तौर पर 2.3 ग्रह प्लेनेट परेड के दौरान एक सीध में आते हैं, तब इसे दुर्लभ घटना नहीं मानी जाती है। प्लैनेट परेड के दौरान शक्तिशाली दूरबीन से देखने पर सभी ग्रह किसी लाइन पर एक सीध में बिंदु की तरह तो नजर नहीं आएंगे लेकिन ये एक दूसरे के काफी करीब और सीध में जरूर दिखाई देंगे। प्लैनेट परेड के सभी 6 ग्रहों को देखने के लिए शक्तिशाली दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत होगी। अगर कोई व्यक्ति नंगी आंखों से इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने का प्रयास करता है तो उसे 2 ग्रह स्पष्ट दिखाई दे सकते हैं। मंगल और शनि। क्योंकि सौरमंडल में ये दोनों ग्रह ही सबसे ज्यादा चमकदार होते हैं जो नंगी आंखों से भी दिखाई दे जाते हैं। ये दोनों ग्रह सूर्योदय से ठीक पहले ;करीब 45 मिनट पहले आसमान में चमकते दिखाई देंगे। बाकी के चारों ग्रह बुध, बृहस्पति, यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए तकनीक की मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। प्लैनेट परेड 2024 का साक्षी बनने के लिए किसी ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां घरों, छतों या स्ट्रीट लाइट न आती हो। आसमान को देखने में कोई रुकावट न हो और न ही हवा में प्रदूषण की मात्रा अत्यधिक हो। अगर 3 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना को देखने या इसका साक्षी बनने से चूक गये तो अगला प्लैनेट परेड 28 अगस्त को होने वाला है। वहीं अगले साल 28 फरवरी 2025 को इससे भी ज्यादा खास प्लैनेट परेड होने वाला है जब 6 नहीं बल्कि 7 ग्रह एक सीध में आएंगे। 28 फरवरी को बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक सीध में दिखाई देंगे।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING