Connect with us

दुर्घटना

गंगानगर क्षेत्र के वेडिंग पॉइंट में तड़के भीषण आग लगी, चार वाहन स्वाहा

सीएन, ऋषिकेश। नगर के गंगानगर क्षेत्र स्थित एक वेडिंग पॉइंट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग सुबह चार बजे शॉर्ट सर्किट से लगी। घटना के समय वेडिंग पॉइंट में छह लोग सो रहे थे। वेडिंग पॉइंट में भारी मात्रा में कपड़े के टेंट और फोम की कुर्सियां रखी थीं, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हादसे में चार वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। घबराए लोगों ने सबसे पहले अपने घरों से गैस सिलिंडर बाहर निकाले।दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले मेयर शंभू पासवान ने दूर से लपटें देखकर मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वेडिंग पॉइंट के पीछे के मकान में भी आग पहुंच गई, जिससे लोग अपना सामान बाहर निकालते नजर आए।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING