Connect with us

चम्पावत

पहाड़ में बरात में ग‌ए पूर्व प्रधान की मौत, हत्या का आरोप

पहाड़ में बरात में ग‌ए पूर्व प्रधान की मौत, हत्या का आरोप
सीएन, चम्पावत।
पांच दिन पूर्व एक बरात में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह पाटनी ने बीते रोज उपचार के दौरान दम तोड दिया। बताया गया है कि वह चम्पावत के पाटी ब्लाक में मनरेगा में बेयरफुट तकनीशियन के पद पर भी कार्यरत थे। इस दुखद खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं उनकी पत्नी ने बरात में पिटाई का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दर्ज करा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के पाटी ब्लाक के पटनगांव निवासी पुष्कर सिंह पाटनी पुत्र स्वर्गीय केसर सिंह पाटनी बीते 17 जनवरी को पड़ोस के गांव में एक बरात में ग‌ए थे। पुष्कर की पत्नी हेमा के मुताबिक बरात में कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिस पर उन्हें पाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पुष्कर को हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां बीते रोज उन्होंने दम तोड दिया। मृतक पुष्कर अपने पीछे पत्नी हेमा, डेढ़ साल की एक मासूम बेटी और मां को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING