Connect with us

दुर्घटना

मसूरी घूमने जा रहे पर्यटकों की कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

मसूरी घूमने जा रहे पर्यटकों की कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
सीएन, मसूरी।
हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों की कार आग लगने से पूरी तरह जल गई। समय रहते कार सवार नीचे उतर गए। जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के जींद जिला निवासी जयवीर व उनके दोस्त नरेश घूमने के लिए मसूरी जा रहे थे। वह कैंट कोतवाली होते हुए किमाड़ी के रास्ते मसूरी की ओर निकले। तभी टायर फटने से कार सड़क के किनारे पैराफिट से टकरा गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार दोनों युवक तुरंत नीचे उतर गए और दूर हट गए। कार में आग इतनी तेजी से लगी कि जब तक दोनों युवक कुछ कर पाते, कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING