Connect with us

दुर्घटना

खेलते समय नदी में डूबा छोटा भाई, बचाने गया बड़ा भाई भी लापता

खेलते समय नदी में डूबा छोटा भाई, बचाने गया बड़ा भाई भी लापता
सीएन, पौड़ी।
आये दिन नदी डूबने और बहने की खबर आती रहती है। लेकिन जिसमें लापरवाही के चलते कई हादसे हो जाते है। अब खबर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग से है। जहां दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पूरी घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि गांव के चार बच्‍चे नदी किनारे खेलने के लिए गए थे। जिसमें से दो बच्‍चे घर लौट गये। घर आकर बच्चों ने जो बातें बताई उससे गांव में हड़कंप मच गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ के दो सगे भाई नदी में डूब गए हैं। उक्त घटना पर एसडीआरएफ श्रीनगर द्वारा देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया एपरन्तु कुछ पता नही लग पाया आज एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम पोस्ट ढालवाला से सुबह ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा नदी में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों के माध्यम से संभावित जगहों पर सर्चिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार धनेश्वर मंदिर देवप्रयाग थाना बाह बाजार देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल में रविवार शाम दो सगे भाई अलकनंदा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि शाम चार बजे नदी के किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थेए जिसमें से दो बच्चे शाम पांच बजे के आसपास घर वापस आ गए। लेकिन घर पहुंचे दोनों बच्चों ने काफी देर बाद बताया कि उनके साथ गए दो बच्चेे आदेश उम्र 12साल और अभिषेक उम्र 8 साल पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग नदी में डूब गए। जिसे सुन सबके होश उड़ गये। बच्चों ने बताया कि वह नदी के पास खेल रहे थेए तभी खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया थाए वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश नदी के किनारे.किनारे आगे की ओर चल गया और जब वह काफी आगे निकल गए तो वह डर कर भाग गए। जिसके बाद बच्चों कुछ पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गयाए लेकिन बच्चे नहीं मिल सकें। आज सुबह एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला मौके पर पहुंचकर बच्चों की तलाश में जुटी है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING