Connect with us

उधम सिंह नगर

खनन को लेकर हुआ विवाद तो चल गई गोली, एक की हालत गंभीर

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ 307 के खिलाफ दर्ज कर लिया मुकदमा
सीएन, काशीपुर।
ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में हुई फायरिंग का मामला अभी शांत नहीं हुआ था, अब काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो पक्षो में मिट्टी खनन के विवाद में मारपीट की घटना के दौरान एक पक्ष से चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एलडी भट्ट अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालात गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी कर रही है। ग्राम भरतपुर थाना कुण्डा निवासी अनुप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात वह अपने मुंशी जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर को लेकर मिट्टी देखने ग्राम के ही खेत पर भेजा था। इसी बीच जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह , सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म तीन अज्ञात ने जोगा सिंह से गाली गलौच करने लगे। विवाद बढ़ता देख जोगा सिंह ने मामले में अनूप को फोनकर जानकारी दी। इस दौरान विवाद कम हाेने के जगह और बढ़ गया। जगरूप सिंह व गुरप्रीत सिंह ने आपा खो बैठा और अनूप व जोगा सिंह पर फायर झोंक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जोगा सिंह को लेकर सरकारी अस्पताल काशीपुर ले गए। सरकारी अस्पताल के डाक्टरो ने जोगा सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए सहोता अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ 307 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ वीर प्रताप सिंह का कहना है कि मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING