Connect with us

क्राइम

हैवान बना पति, पहले हथोड़े से बीवी को पीटा फिर दिया ज़हर

सीएन, देहरादून।
रायपुर में एक व्यक्ति ने उसके कहे के मुताबिक काम ना करने पर पहले अपनी पत्नी के पेट पर हथोड़े से खूब वार किए। तब भी पत्नी नहीं मरी तो रात में उसे जहर का इंजेक्शन लगा दिया। आरोपी ने अंतिम संस्कार की प्लानिंग भी कर ली थी। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक बीते शनिवार को बिहार निवासी रणजीत सिंह साह ने पुलिस को बताया था कि उसकी 26 वर्षीय बहन पिंकी की शादी 10 साल पहले बिहार निवासी ठेकेदार वीरेंद्र कुमार साह उर्फ कृष्णा पुत्र शंकर लाल शाह से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पिंकी ने अपने भाई को 17 दिसंबर को पति द्वारा मारपीट की बात बताई थी। पिंकी ने उसे बताया कि पति ने हथोड़े से पीटा है और वो बचेगी नहीं। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम पुलिस फोर्स के साथ 18 दिसंबर की सुबह कृष्णा साह के घर पहुंचे तो पिंकी को मृत पाया। कृष्णा साह ने कहानी बनाते हुए बताया कि 13 तारीख को सीढ़ियों से गिरने और बार बार उल्टी करने से पिंकी की मौत हुई है। डर के मारे बच्चों ने भी यही बयान दिया। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे कृष्णा साह टूट पड़ा और उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि पिंकी अक्सर उससे झगड़ती थी। घर में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा था। ऐसे में जब 13 दिसंबर को उसके कहने पर पिंकी ने शाम तक पानी लाकर कपड़े नहीं धोए, कमरे में पोछा नहीं लगाया और बर्तन साफ नहीं किए तो उसने हथौड़े से उसके पेट पर वार किए। हालत गंभीर होने के बावजूद वो मरी नहीं तो आरोपी को डर लगने लगा। जिसके बाद उसने इंजेक्शन में जहर भरकर पिंकी को लगा दिया। रात करीब तीन बजे पिंकी की मृत्यु हो गई। इसके बाद अपने साथी श्रमिकों के साथ मिलकर उसने अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली थी। गनीमत रही कि एन मौके पर पुलिस आ धमकी और उसे गिरफ्तार किया। वहीं, झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, जहर की शीशी व इंजेक्शन बरामद कर लिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING