Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सदस्य मय अवैध असलाह गिरफ्तार

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है। एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली थी कि पौड़ी गढ़वाल जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुनील राठी अपने गैंग के माध्यम से देहरादून में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम पिछले कुछ समय से गैंग के सदस्यों की गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। 26 फरवरी 2026 को एसटीएफ की टीम सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सुनील राठी गैंग के दो सदस्य काले रंग की स्कॉर्पियो में सहस्त्रधारा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पैसिफिक गोल्फ एस्टेट के पास सड़क पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। गाड़ी में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भानू चौधरी (22 वर्ष) निवासी सहारनपुर और पारस (28 वर्ष) निवासी मुजफ्फरनगर बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक पिस्टल .32 बोर और कुल सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी सुनील राठी के संपर्क में थे और कई बार पौड़ी जेल में उससे मिलने भी गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे विवादित जमीनों के मामलों में सुनील राठी का नाम लेकर लोगों को डराते थे और समझौता कराने के बदले मोटी रकम वसूलते थे।.पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन (यूपी-51 बीएस 0001), दो आईफोन और 40 हजार रुपये भी बरामद किए। दोनों आरोपियों को सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 111(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर थाना राजपुर में आगे की कार्रवाई की जा रही है

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING