Connect with us

उधम सिंह नगर

बिहारी युवक की पत्नी दो बच्चों के साथ घर से दो लाख रुपए लेकर फरार

बिहारी युवक की पत्नी दो बच्चों के साथ घर से दो लाख रुपए लेकर फरार
सीएन, रूद्रपुर।
उधमसिंह नगर जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां रूद्रपुर तहसील क्षेत्र में एक युवक की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर से दो लाख रुपए लेकर फरार हो गई। इस घटना से हैरान परेशान पति ने अब पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़ित पति ने यह भी बताया है कि महिला इससे पहले वाली शादी में भी यही काम कर चुकी है। इतना ही नहीं युवक की तरफ से युवती के मायके वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी एक युवक की शादी चार साल पूर्व हुई थी।‌ इस दौरान उसकी पत्नी बनने जा रही युवती ने युवक को अपने पहले पति की मौत लाइट के काम के दौरान होना बताया था। बताया गया है कि शादी के चार साल बाद युवती युवक को छोड़कर न केवल फरार हो गई बल्कि उसे दो लाख रुपए का चूना भी लगा गई। इतना ही नहीं वह दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई। इस संबंध में पुलिस को सौंपी तहरीर में युवक ने बताया है कि बीते 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी दो बच्चों और घर में रखे दो लाख रुपए लेकर फरार हो गई। इसके अतिरिक्त युवक ने अपनी पत्नी के मां, पिता, बहन सहित उसके मायके के अन्य लोगों की भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उससे पहले उक्त युवती पहले भी विवाह के बाद यही काम कर चुकी है। पुलिस भी गहनता से जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि महिला का बड़ा पुत्र पहले पति से जबकि दूसरा पुत्र उससे शादी के बाद हुआ था।
महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING