Connect with us

क्राइम

खुलासा : गर्भवती है 15 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, इलाज के लिए भटक रही दर-बदर

खुलासा : गर्भवती है 15 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, इलाज के लिए भटक रही दर-बदर
सीएन, देहरादून।
आईएसबीटी परिसर में सामूहिक दुष्कर्म और उससे पहले उत्तर प्रदेश स्थित गृह क्षेत्र में भी कई बार दुष्कर्म की शिकार हो चुकी 15 साल की किशोरी गर्भवती है। शारीरिक व मानसिक कमजोरी के चलते उसके गर्भपात की स्थिति बन गई है। पीड़िता की ऐसी हालत ने जिला अस्पताल के चिकित्सा इंतजामों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। कानूनी प्रावधान के तहत जिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता के तत्काल इलाज के लिए विशेष इंतजाम होने चाहिए, लेकिन पीड़िता को इलाज के लिए दर-बदर भटकना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बृहस्पतिवार शाम रक्तस्राव होने की वजह से पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां से उसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तब से उसे दो बार दून अस्पताल लाया जा चुका है। पीड़िता के बारे में जानकारी मिलने पर राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने जिला अस्पताल के सीएमओ से पूछा है कि अस्पताल में चिकित्सा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं, जबकि दुष्कर्म पीड़िता को चिकित्सा सहायता के लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए थी। कानूनी प्रावधान के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल में इलाज देने से इंकार करना दंडनीय अपराध है। आयोग के संज्ञान लेने के बाद अस्पताल प्रशासन ने घटनाक्रम की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING