Connect with us

क्राइम

सड़क दुर्घटनाओं के बाद सरकार सख्त : अप्रैल तक काटे 13516 चालान

7470 लाईसेंस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति, अप्रैल तक 537 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अब परिवहन व पुलिस विभाग भी हरकत में आ रहा है। इन दोनों विभागों ने वर्ष 2022 में अप्रैल तक कुल 13516 व्यक्तियों के चालान काटे हैं। इनमें से 7470 लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं, 6046 का मौके पर ही चालान काट कर दंड राशि वसूल की गई है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष अप्रैल तक 537 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनका बढऩा जारी है। वहीं वर्ष 2021 में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर नजर डालें तो पूरे वर्ष 1405 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 820 व्यक्तियों की मौत हुई है और 1091 घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच में जो बात सामने आई है, उसमें सबसे अधिक दुर्घटनाएं ओवर स्पीडिंग से हुई हैं। 1079 दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने से हुईं। गलत तरीके से वाहन चलाने के 98 मामले सामने आए हैं। वहीं गलत तरीके से ओवरटेकिंग करने के 27 और शराब पीकर वाहन चलाने के 16 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मौत भी इन्हीं चार मामलों में हुई है। इसे देखते हुए पुलिस व परिवहन विभाग ने ओवर स्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, भार वाहनों में ओवर लोडिंग, नशे की स्थिति में वाहन चलाना और मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने में प्रवर्तन की कार्रवाई की।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING