Connect with us

क्राइम

तहसील विकासनगर में अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

देहरादून जिले में अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
सीएन, देहरादून।
जिले में अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। प्रशासन की टीम ने विधोली के मैगी प्वाइंट में अवैध रूप से बने ढाबे और अस्थाई निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान कुल 35 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। दरअसल, जिलाधिकारी सोनिका ने अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने तहसील विकासनगर के अंतर्गत ग्राम विधोली के मैगी प्वाइंट स्थल पर कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित ढाबे एवं अस्थाई निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, अवैध खनन और परिवहन व अवैध अतिक्रमण पर नियमित निगरानी बनाए रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, किसी तरह की शिकायत क्षेत्र में नहीं आनी चाहिए, इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING