Connect with us

क्राइम

ससुर ने नाश्ता न देने पर बहू को गोली मार दी

सीएन, मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक ससुर ने नाश्ता न देने पर बहू को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गई।  पुलिस ने बताया कि, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी ससुर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, मामला ठाणे के राबोदी इलाके का है, जहां 72 वर्षीय काशीनाथ पांडुरंग पाटिल ने अपनी 46 साल की बहू के रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चार तो दी नाश्ता नहीं दिया

यह भी पढ़ें 👉  पहलगाम हमले के खिलाफ आज जम्मू कश्मीर में बंद का ऐलान, कौन है हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। जब बहू ने अपने ससुर को चाय दी थी। हालांकि, उसने चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसा, जिसके बाद ससुर नाराज हो गया और उसने अपनी रिवॉल्वर निकालकर बहू को गोली मार दी।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: chandrekbisht@gmali.com

BREAKING