Connect with us

उधम सिंह नगर

बाघों की गणना को जंगलों में लगे कैमरों पर चोरों ने कर दिया हाथ साफ

बाघों की गणना को जंगलों में लगे कैमरों पर चोरों ने कर दिया हाथ साफ
सीएन, खटीमा।
खटीमा के किलपुरा रेंज में बाघों की गणना के लिए लगाए ट्रैप कैमरों में से दो कैमरे चोरी हो गए। वन बीट अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किलपुरा रेंज के वन बीट अधिकारी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बाघों की गणना के लिए एक जून को पश्चिमी किलपुरा तृतीय बीट प्लॉट 28 में दो कैमरे लगाए गए थे। कैमरों की प्रतिदिन निगरानी की जा रही थी। पांच जून की रात को 9:30 बजे तक स्टाफ ने गश्त की तो उस समय तक सब ठीक पाए गए। छह जून को सुबह दो कैमरे चोरी हो गए थे।
मौके पर टूटा ताला और जंजीर मिली। घटनास्थल के चारों ओर छानबीन करने के बाद भी कैमरों का पता नहीं चल पाया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING