Connect with us

उधम सिंह नगर

पुलिस ने घाट से उठाया विवाहिता का शव और पोस्टमार्टम कराया

पुलिस ने श्मशानघाट से उठाया विवाहिता का शव और पोस्टमार्टम कराया
सीएन, काशीपुर।
ऊधमसिंह नगर के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल पक्ष के लोग उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। सूचना पर श्मशानघाट पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसकी मौत हैंगिंग के कारण होना बताई गई है। एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर सूचना दी कि उसकी भतीजी सोनम का विवाह खड़कपुर देवीपुरा में हुआ था। आरोप लगाया कि फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है और ससुराल पक्ष के लोग गुपचुप ढंग से मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इस सूचना पर चीता पुलिस की गाड़ी खड़कपुर देवीपुरा के श्मशानघाट पहुंची। वहां मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौजूद थे। एसआई सुरभि ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि विवाहिता की मौत हैंगिंग के कारण होना बताई गई है। बताया गया है कि फसियापुरा निवासी छोटे सिंह की पुत्री सोनम का विवाह 16 फरवरी 2021 को खड़कपुर देवीपुरा निवासी राजवीर सिंह के साथ हुआ था। उसके छह वर्ष का बेटा भी है। सोनम का पति रुद्रपुर में एक इलेक्ट्रानिक कम्पनी में नौकरी करता है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING