Connect with us

क्राइम

शराब में कमी निकालने पर विवाद हुआ, दोस्त ने डंडे व पत्थर से सिर पर वार कर बेरहमी से कर दी हत्या

सीएन, रुद्रपुर। मलखान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले मलखान को खंडहरनुमा मकान में शराब पार्टी के लिए बुलाया। शराब में कमी निकालने पर विवाद हुआ और दोस्त ने डंडे और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर प्रीत विहार फाजलपुर-महरौला क्षेत्र के पास स्थित फार्म हाउस में खंडहरनुमा मकान में रम्पुरा वार्ड-22 निवासी 45 वर्षीय मलखान कोली पुत्र भीमसेन की खून से लथपथ लाश मिली थी। परिजनों ने बताया कि मलखान चार दिन पहले ही रुद्रपुर आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा और पार्क से ही लापता हो गया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे और मलखान के फोन की सीडीआर खंगाली गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद उसकी पत्नी कौशल्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई। जांच में मलखान के दोस्त वीरपाल और अमित संदिग्ध पाए गए। रविवार को अमित उर्फ अमिताभ पुत्र कुंदन लाल और वीरपाल पुत्र नानकराम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 13 जनवरी को मलखान लखनऊ से रुद्रपुर आया था। मलखान को शाम को फोन करके खंडहरनुमा मकान में बुलाया। बताया कि जब भी मलखान रुद्रपुर आता था तो वे उसी जगह पर जाकर शराब पीते थे। इसी दौरान मलखान ने वीरपाल द्वारा लाई गई शराब में कमी निकाल दी। इसको लेकर वीरपाल आक्रोशित हो गया। गुस्से में वीरपाल ने पहले मलखान से मारपीट की और फिर डंडे व पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING