Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : उधार के डेढ़ लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए अपने दोस्त को नशे की ओवरडोज देकर कत्ल कर डाला

सीएन, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर पुलिस ने सहजल उर्फ साहिल हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उधार के डेढ़ लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए अपने दोस्त को नशे की ओवरडोज देकर मार दिया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 27 दिसंबर को रायवाला निवासी वैशाली देवी ने अपने 25 वर्षीय बेटे सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, साहिल 24 दिसंबर को अपने दोस्त के साथ लालपुल ज्वालापुर आया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। 30 दिसंबर को साहिल का शव लालपुल के पास झाड़ियों में मिला। इसके बाद हत्या की धाराएं जोड़ते हुए पुलिस जांच शुरू की गई। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आर्य गिरि निवासी दुर्गाघाट श्मशान घाट रोड खड़खड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और साहिल दोस्त थे और नशे के आदी थे। आरोपी पर सहजल के डेढ़ लाख रुपये बकाया थे। इसी रकम से बचने के लिए उसने नशे की जानलेवा डोज दी। आरोपी की निशानदेही पर नशे में प्रयुक्त इंजेक्शन, सिरिंज और प्लास्टिक रेपर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी और मृतक सहजल आपस में दोस्त थे। दोनों पहले कपड़ों के कारोबार में साझेदारी कर चुके थे। उसी दौरान आरोपी ने सहजल से करीब डेढ़ लाख रुपये उधार ले रखे थे। रुपये लौटाने से बचने के इरादे से आरोपी ने साजिश रची। उसने स्मैक और दवा को मिलाकर खतरनाक डोज तैयार की। पहले खुद थोड़ी मात्रा ली और फिर पूरी डोज सहजल को दे दी। आरोपी को यह पहले से पता था कि इतनी अधिक मात्रा जानलेवा हो सकती है। डोज लेने के बाद सहजल बेहोश होकर गिर पड़ा। तब उसे मृत समझकर आरोपी उसका स्कूटर लेकर मौके से फरार हो गया।
रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां शांति मार्ग निवासी वैशाली देवी पत्नी दीपक भदौरिया की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की थी। इसी बीच झाड़ियों से शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शव मिलने के बाद परिजनों ने साहिल की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। तबके हालात को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या में तब्दील कर जांच तेज कर दी थी। अब खुलासा भी हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त ने स्वयं खेत में पहुंचकर किया डीसीएस सर्वे, कहा-किसानों को फसल बीमा का लाभ आसानी से मिल सकेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING