Connect with us

नैनीताल

जिला बार नैनीताल- अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि : डीएम रयाल

सीएन, नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित गरिमामय अभिनंदन समारोह में मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा न्यायिक कार्यों एवं विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। जो अधिवक्ताओं और आम जनता के हित में हैं। उन्होंने जारी लिखित आदेशों के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लंबित मामलों के निस्तारण में गति आएगी और न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी। बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि नैनीताल बार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और यहां के अधिवक्ता सदैव न्याय के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का पेशा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्हें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जनपद में कार्य करना अधिकारियों के लिए उपलब्धि के समान है तथा अधिवक्ताओं और प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य जनहित में कार्य करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा राजस्व न्यायालयों से संबंधित जो समस्याएं उनके समक्ष रखी गई थीं उनके समाधान हेतु लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं जिनका पालन सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जनपद में राजस्व न्यायालयों में 7,500 से अधिक प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें आगामी तीन माह में घटाकर लगभग 2,000 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला प्रीति साह मंजू कोटलिया बी.के. सांगूड़ी संजय कुमार संजू राजीव साह राजेंद्र कुमार पाठक पंकज बिष्ट प्रमोद बहुगुणा अनिल बिष्ट संजय त्रिपाठी संजय सुयाल नवीन पंत राजेंद्र भैसोड़ा पंकज कुमार कमल चिलवाल सुभाष जोशी जयंत नैनवाल दीपक पांडेय पूरन बिष्ट सोहन तिवारी संजय बिष्ट हरीश चंद्र आर्य तरुण चंद्रा निर्मल कुमार प्रदीप प्रसाद नरेंद्र बर्गली रवि कुमार यशपाल आर्य गौरव भट्ट मुकेश कुमार चंद्रकांत बहुगुणा मोहम्मद खुर्शीद शिवांशु जोशी तारा आर्या कामिनी गंगवार मुन्नी आर्या सरिता बिष्ट जया आर्या भावना जंतवाल सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले के सभी तहसील स्तरों पर व नगर क्षेत्र में कार्मिकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सम्पन्न
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING