Connect with us

उधम सिंह नगर

ट्रक की चपेट में आने से अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की मौत

ट्रक की चपेट में आने से अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की मौत
सीएन, रूद्रपुर।
उधम सिंह नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रक के पहियों में फंस कर काफी दूर तक घसीटते रहे और बुरी तरह से कुचलकर युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। दोनों युवकों की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी के रूप में हुई है। मृतक युवक यहां सिडकुल के कंपनी में काम करते थे। दोनो युवक देर रात बाइक पर रुद्रपुर की ओर से दिनेशपुर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर दिनेशपुर एसओ विनोद जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। दोनों बाइक सवार ट्रक से इस कदर कुचल गए कि उनको पहचान पाना मुश्किल हो गया था। उनके शरीर भी ट्रक के नीचे आकर क्षतविक्षत हो गए थे। एसओ विनोद जोशी ने दोनों के शव देर रात मोर्चरी भिजवा दिए। मृतकों में एक की पहचान नवीन बिष्ट पुत्र दीवान सिंह निवासी डूंगरा भनोली अल्मोड़ा उम्र 28 वर्ष और दूसरे की पहचान दलीप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी डूंगरा भनोली अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक संख्या यूपी 38 टी- 1298 को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है वह नवीन के कालीनगर स्थित घर पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे हुए हादसे में दोनों की मौत हो गयी।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING