Connect with us

संस्कृति

श्री नंदा देवी महोत्सव : नैनीताल में आज 9 सितंबर को कदली वृक्षों का ढोल नगाड़ों के साथ होगा नगर भ्रमण

श्री नंदा देवी महोत्सव : नैनीताल में आज 9 सितंबर को कदली वृक्षों का ढोल नगाड़ों के साथ होगा नगर भ्रमण
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड में पुरातन काल से ही मां नंदा देवी को कुलदेवी का दर्जा प्राप्त है। नैनीताल स्थित मां नयना देवी को जहां मां नंदा देवी का प्रतिरूप माना जाता है। वहीं इसे सती व नव दुर्गा के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। उनमें से एक है नैनीताल की नयना देवी। 8 सितम्बर से नैनीताल में भव्य 122 वें श्री नंदा देवी महोत्सव जिला पशासन, पुलिस प्रशासन व महोत्सव आयोजक राम सेवक सभा द्वारा इन दिनों मनाया जा रहा है। सभा द्वारा विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। श्री राम सेवक सभा के महा सचिव जगदीश बवाड़ी के मुताबिक श्री नंदा देवी महोत्सव इस बार 122 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। महोत्सव 8 से 15 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 8 सितम्बर को दो बजे से महोत्सव उद्घाटन, कदली वृक्ष हेतु प्रस्थान कार्यक्रम हो चुका है। आज 9 सितम्बर दोपहर दो बजे से कदली वृक्ष का सूखाताल, चीना बाबा के पास स्वागत, पूजन के बाद ढोल नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण होगा। कल10 सितम्बर को 12 बजे से मूर्ति निर्माण, 11 सितंबर को सुबह तीन बजे ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन, पंच आरती, देवी भोग, 12 सितंबर को सुबह 6 बजे देवी पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, कन्या पूजन, महा भंडारा डीएसए मैदान, 13 को सुबह 6 बजे देवी पूजन, भजन कार्यक्रम और शाम को 7 बजे दीपदान 14 को 6 बजे से देवीपूजन, सुंदर कांड, पंच आरती, देवी भोग और 15 सितम्बर को सुबह 6 बजे से देवी पूजन, दोपहर 12 बजे देवी भोग, 12 से नगर में शोभायात्रा औऱ 6.30 ग्वेल ज्यू मंदिर के समीप मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।  
शोभायात्रा के दिन शटल सेवा की होगी व्यवस्था
नगर में शोभायात्रा के दिन नैनीताल, हल्द्वानी, भवाली, पंगूट मार्ग में लोगों को आवाजाही में परेशानी ना हो इसके लिए इन मार्गो में शटल सेवा चलाने के लिए डीएम ने परिवहन विभाग को निर्देश दिये है। इसके अलावा शोभा यात्रा के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था के लिए दो बजे से रूट डायवर्जन किया जायेगा। जिसकी सूचना पुलिस की ओर से शीघ्र दी जायेगी। इसके अलावा ई टायलेट, भंडारे के दिन पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को डीएसए मैदान के पास चिकित्सा परामर्श औऱ रक्तदान शिविर लगाने को कहा गया है, साथ ही फायर ब्रिग्रेड औऱ कण्ट्रोल रूप औऱ विद्युत विभाग की टीम को तैनात रहेगी।  डीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर नगर में ख़राब स्ट्रीट लाइट को सही करने के निर्देश दिए।
ईको फ्रैंडली होती हैं मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाएं: बबाड़ी
नैनीताल।
नंदा महोत्सव आयोजन कराने वाली संस्था श्री राम सेवक सभा के सचिव जगदीश बबाड़ी के मुताबिक नैनीताल में बनने वाली मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाएं ईको फ्रैंडली होती हैं। चूंकि इन प्रतिमाओं का विर्सजन नैनी झील में किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण व धार्मिक मान्यताओं के चलते प्रतिमाओं को ईको फ्रैंडली बनाने का प्रचलन है। इन प्रतिमाओं को बनाने के लिए केले के पेड़ों के तने, बांस के सींकों के साथ ही कपड़ा, रूई व जूट का इस्तेमाल किया जाता है। श्रंगार सामग्री व रंग प्राकृतिक होते है। प्रतिमाओं में उपयोग आने वाली हर वस्तु पानी में घुलनशील होती है। बबाड़ी बताते हैं कि नैनीताल में बनने वाली मां के मुखौटों का आकार भी पर्वतों की तरह रखा जाता है। उनका कहना हें कि प्रतिमाओं को तैयार करना बेहद कठिन कार्य है। गत वषों से इस कला से नई पीढ़ी को परीचित कराने के लिए राम सेवक सभा ने कार्यशाला शुरू भी की है। रंग कर्मी व कार्यशाला शुरू करवाने वाले स्व. गंगा प्रसाद साह की मृत्यु के बाद अब उनके द्वारा प्रशिक्षित किये गये कलाकार ही प्रतिमाओं का निर्माण करते है।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING