Connect with us

संस्कृति

विभिन्न महिला टीमों ने होली के रंगों का नैनीताल के मॉल रोड में रंग को बिखेरा

सीएन, नैनीताल। आज गुरुवार को नैनीताल की प्रसिद्ध राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 29 वा फागोत्सव 2025 का शुरुआत हुई। प्रारंभ में मां वैष्णव देवी मंदिर तल्लीताल से होली जलूस की शुरुआत हुई तथा विभिन्न टीमों ने होली के रंगों का नैनीताल के मॉल रोड में रंग को बिखेरा गया तथा पूर्ण नैनीताल रंगों में रंग गया। उदघाटन सभा भवन में अपराह्न 2 बजे विधायक सरिता आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट नैनीताल वरुणा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन एवं रंग उड़ाकर किया। कार्यक्रम में रंग कर्मी डॉ संतोष आशीष तथा मीता उपाध्याय को संस्कृति में समर्पण हेतु शॉल उड़ाकर ,राधाकृष्ण की मूर्ति तथा मा नंदा सुनंदा की चुनरी उड़ाकर सम्मानित किया गया। फागोत्सव के प्रथम दिन सभी अतिथियों को होली की टोपी पहना कर तथा होली के प्रतीक राधा कृष्ण की मूर्ति भेट की गई। आज बाहर की 10 टीमों नए अपना होली प्रदर्शन कर होली की धूम मचाई। मधुवन महिला होली दल हल्द्वानी ,प्रगति महिला होली दल लाल डांट हल्द्वानी,पार्वती संस्कृति कला मैंच हल्द्वानी,जीवन वर्ष कला संगम समिति बेतालघाट ,शिव शक्ति विहार हल्द्वानी ,ऑल इंडिया विमेंस भवाली, जय इष्ट होली ग्रुप जज फार्म हल्द्वानी ,मा नंदा सुनंदा होली समिति ,मा का आशीर्वाद ज्योलिकोट नए होली प्रस्तुतीकरण किया ।होलियारों को जिसमें कला नेगी ,ऊषा शर्मा ,राधा तिवारी ,जानकी लोहिया ,नीमा भट्ट ,माया जोशी ,बीना पाठक ,सुषमा रावत ,शांति बरगली को सम्मानित किया गया। संचयन प्रॉफ ललित तिवारी ,मीनाक्षी कीर्ति ,मुकेश जोशी ने किया तथा टाइम कीपर भुवन बिष्ट रहे । इस अवसर पर गिरीश जोशी ,मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बावड़ी ,राजेंद्र बिष्ट, विमल चौधरी ,विमल साह ,राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल साह , हीरा रावत , दिनेश भट्ट ,मुन्नी तिवारी , हेमा कांडपाल , रमेश कांडपाल ,गीता साह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING