Connect with us

धर्मक्षेत्र

आर्थिक तंगी या बच्चों को लेकर हैं परेशान तो जन्माष्टमी पर आजमाएं बांसुरी के 4 उपाय

आर्थिक तंगी या बच्चों को लेकर हैं परेशान तो जन्माष्टमी पर आजमाएं बांसुरी के 4 उपाय
सीएन, हरिद्वार।
भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी सबसे प्रिय है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके यह बांसुरी कैसे आई। जन्माष्टमी के त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई है। भारत समेत दूसरे कई देशों में इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के साथ ही उनके लिए अलग अलग भोग लगाए जाते हैं। खासकर मथुरा वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी के तैयारी बहुत ही जोर शोर से की जाती है। उनके भोग प्रसाद से लेकर प्रिय चीजों को भगवान के पास रखा जाता है। इन्हीं में से एक भगवान की सबसे प्रिय चीज बांसुरी है। यह भगवान की सबसे प्रिय थी। कान्हा जब भी मस्ती में होकर मुरली बजाते थे तो उनकी मधुर धुन सुनकर हर कोई उसी में रम जाता था। जीव जंतु भी खिंचे चले आते थे। ज्योतिष के अनुसार मुरली की धुन आपके जीवन में भी सुख समृद्धि ला सकती है। इसके लिए आपको जन्माष्टमी पर मुरली के कुछ उपाय करने होंगे, जिसके बाद जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कान्हा जी को ऐसे मिली मुरली
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण विष्णु के आठवें अवतार हैं। उन्होंने दुष्टों का संहार करने के लिए द्वापर में श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था, उनके जन्म के बाद तमाम देवी देवता उनके दर्शन के लिए अलग अलग रूप धारण कर धरती लोक पर आए थे। इन्हीं में से एक महादेव भी थे, जो श्रीकृष्ण के बाल रूप को देखना चाहते थे। इसके लिए महादेव खुद वेष बदलकर धरती लोक पर आ गये।
उपहार के रूप में दी श्रीकृष्ण को बांसुरी
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान शिव श्रीकृष्ण का बाल रूप देखने धरती पर आए तो उनके मन में उपहार देने की इच्छा हु,ए लेकिन वह असमंजस में पड़ गये कि भगवान को क्या दें। बहुत मंथन करने के बाद भगवान शिव ने महर्षि दधीचि की शक्तिशाली हड्डी को घिसकर एक बांसुरी का निर्माण किया। इसके बाद भेष बदलकर महादेव ने कान्हा जी के दर्शन कर उन्हें बांसुरी दी। उस बांसुरी और भोलेनाथ को देखकर बाल स्वरूप में मौजूद भगवान कृष्ण भी मुस्करा उठे। इसके बाद वह मुरली कान्हा जी की पहचान बन गई।
जन्माष्टमी पर करें बांसुरी के उपाय
अगर आप किसी तनाव या मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो घर या फिर कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर 2 2 बांसुरी दीवार लटका दें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां का प्रभाव खत्म हो जाता ह। मानसिक रूप से शांति प्राप्त होती है। तनाव खत्म हो जाता है सकारात्मकता बढ़ती है। अगर आप किसी भी तरह के कर्ज से परेशान हैं। आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है तो घर के मंदिर में एक बांसुरी लेकर लटका दें। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और इनकम के नये सोर्स तैयार होते हैं। अगर आप पैसों तंगी झेल रहे हैं। खूब पैसा आने के बाद भी घर में बरकत नहीं हो रही है। तो जन्माष्टमी के दिन व्रत रखें। इसके बाद शाम के समय भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना करें। उन्हें उपहार के स्वरूप बांसुरी दें। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। साथ ही जातक की सभी चिंता, विघ्न और तंगी को हर लेते हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING