Connect with us

धर्मक्षेत्र

होली पर ग्रहण योग के साथ बालारिष्ट दोष खड़ी करेगी मुश्किलें, कई राशियों में हानि का योग

 होली पर ग्रहण योग के साथ बालारिष्ट दोष खड़ी करेगी मुश्किलें, कई राशियों में हानि का योग
सीएन, प्रयागराज।
होली पर इस साल चंद्र ग्रहण का अशुभ योग बन रहा है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में ग्रहों की ऐसी स्थिति और होली पर चंद्र ग्रहण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।  होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इस चंद्र ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशि के जातक पर जरूर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 25 मार्च को लग रहा है। वहीं दूसरी ओर राहु और सूर्य भी की मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय छाया ग्रह राहु और सूर्य मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में सूर्य और राहु की युति से भी ग्रहण योग बन रहा है इसके साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा केतु के साथ उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बालारिष्ट दोष का निर्माण हो रहा है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में ग्रहों की ऐसी स्थिति और होली पर चंद्र ग्रहण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।  ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होली पर इस साल चंद्र ग्रहण का अशुभ योग बन रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर खत्‍म होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 38 मिनट रहेगी। चंद्र ग्रहण के साथ अबकी बार होली पर कई अशुभ योग बन रहे है। मीन राशि में सूर्य और राहु की अशुभ युति से ग्रहण योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर होली से ठीक पहले शनि उदित होकर अपनी उग्र अवस्‍था में आ चुके हैं। इसके साथ ही कुंभ राशि में भी शनि और मंगल की खतरनाक युति बनी हुई है। चंद्रमा केतु मिलकर बालारिष्ट दोष का निर्माण कर रहे है। इन सभी अशुभ योग के बीच होली का पर्व मनाया जाएगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मेष राशि के जातक के लिए आने वाला समय परेशानी भरा रहेगा। आपको करियर में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा। होली के बाद आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। करियर में काफी मेहनत करने के बाद आपको सफलता हासिल होगी। आप किसी पुरानी बीमारी के चपेट में फिर से आ सकते है।
वृषभ राशि के जातक को नौकरी में दबाव झेलना पड़ सकता है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में परेशानी होगी। आपके काम के लिए सम्मान नहीं मिलेगा। आपको परिवार के मामले में कोई भी फैसला काफी सूझबूझ से करने की जरूरत है। परिजनों के साथ आपका मतभेद हो सकता है।
कन्या राशि के लोगों के लिए होली पर बनने वाला ग्रहण योग बेहद अशुभ संकेत दे रहा है। कन्या राशि के लोगों को करियर और कारोबार में काफी तनाव झेलना पड़ेगा। आपके मन में नकारात्मक विचार आने से परिवार के लोगों के साथ आपका विवाद बढ़ सकता है। इसके साथ ही करीबी रिश्तों में तनाव बढ़ेगा।
कुंभ राशि के लोगों को होली के त्योहार के बाद से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लाइफ पार्टनर के साथ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आपके जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती है। वाणी में दोष की वजह से लोगों के साथ आपके संबंध खराब होगा। कारोबार में आपको धन का भारी नुकसान होगा।
मीन राशि के लोगों को होली पर लगने वाले ग्रहण की वजह से करियर में काफी मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ेगा। आपकी संतान को पढ़ाई और करियर में समस्याएं आएगी। वहीं पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। आपके व्यापार में बुरा दौर शुरू हो जाएगा। काफी मेहनत और निवेश के बाद भी आपको उम्मीद के अनुसार रिटर्न नहीं मिलेगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING