Connect with us

नैनीताल

भवाली में भाजपा का प्रदर्शन, पाकिस्तानी कनेक्शन व लैंड-लव जिहाद के आरोप, पालिका पर मिलीभगत से एनओसी देने का आरोप, मस्जिद भूमि की जांच की मांग

सीएन,भवाली/नैनीताल। नाबालिग बच्ची से दुराचार के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पालिका के एक सभासद पर पाकिस्तानी कनेक्शन लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीनों पर कब्जा कर क्षेत्र की डेमोग्राफी और जनसांख्यिकी को लगातार बदलने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता प्रकाश आर्या ने आरोप लगाया कि पालिका के एक वर्तमान सभासद जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं, विशेष समुदाय के लोगों को टमट्यूड़ा-रेहड़ क्षेत्र में बसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद की भूमि की भी जांच कराने की मांग की और कहा कि तथाकथित लोग लैंड व लव जिहाद में संलिप्त हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने जमीनों की खरीद-फरोख्त में पालिका प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध भूमि पर बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए एनओसी पालिका की मिलीभगत से ही दी जा रही है। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय द्वारा अवैध भूमि पर बनाए गए मकानों का असेसमेंट भी कर दिया गया है। अधिवक्ता शिवांशु जोशी ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा वहीं मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है जो पंद्रह दिनों में रेहड़-टमट्यूड़ा क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में हुवे अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी प्रदर्शन के दौरान मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, महामंत्री अमित पांडेय, गौतम मटियाली, राजेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह हिमांशु रावत, उज्वल चंद्रा, वैभव आनंद, रेहान, आयुष कुमार, विद्या पढ़ालनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त का निर्देश जनहित की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित अधिकारी अपने स्तर पर करना सुनिश्चित करें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING