धर्मक्षेत्र
चोपड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। ग्राम सभा चोपड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। परंपरागत परिधानों में निकली कलश यात्रा के बाद कलश स्थापना, पूर्वांग कर्म, मूल पाठ, किया गया दोपहर बाद भागवत कथा का माहात्म्य बताते आचार्य देवेश जोशी ने कहा कि अधिमास में भागवत कथा का श्रवण का फल कई गुना बढ़ जाता है। आचार्य ने कहा कि मानसिक, पारिवारिक, सामाजिक शांति, आपसी सहयोग और सामंजस्य धार्मिक आयोजनों से ही संभव है। सुयाल परिवार द्वारा आयोजित उक्त अनुष्ठान में मुख्य यजमान कमला सुयाल और लीलाधर सुयाल है। धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन में कमल पंडित, हेम चंद्र उपाध्याय द्वारा सहयोग किया जा रहा है। समापन 12 जून को व्यास पूजन, हवन, पूर्णाहुति, भंडारा, प्रसाद वितरण के साथ होगा।



































