Connect with us

धर्मक्षेत्र

नैनीताल में लोसर के दूसरे दिन भी सुखनिवास मठ में सामूहिक पूजा हुई व तिब्बती बाजार बंद रहा

सीएन, नैनीताल। तिब्बती समुदाय का प्रमुख पर्व लोसर (तिब्बती नव वर्ष) इस वर्ष 18 से 20 फरवरी तक पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अवसर पर शहर के सुख निवास पर स्थित बौद्ध मठों में धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 20 फरवरी को बौद्ध मठ में सामूहिक पूजा होगी। आज गुरुवार को दूसरे दिन भी सुखनिवास मठ में सामूहिक पूजा हुई तथा तिब्बती बाजार बंद रहा। मालूम हो कि नैनीताल में लोसर के मौके पर बौद्ध मठ में भिक्षुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा, मंत्रोचार और शांति प्रार्थनाएं की जाती हैं। इस अवसर पर बौद्ध मठ क्षेत्र में स्थापित विशाल धार्मिक ध्वज को भी परंपरा के अनुसार नववर्ष के स्वागत और शुभ ऊर्जा के प्रतीक के रूप में प्रयोग किया जाता है। लोसर पर्व के दौरान तिब्बती परंपरा के अनुसार सामूहिक प्रार्थना, सांस्कृतिक अनुष्ठान और शुभकामनाओं की शुरुआत की जाती है। लोग अपने घरों और पूजा स्थलों की विशेष साफ-सफाई कर उन्हें सजाते हैं और नए की मंगलकामना करते हैं।
तिब्बती बाजार एसोशिएशन के सचिव येशी थुप्टेन ने बताया कि इस तिब्बती पंचांग के अनुसार 2153 वां नववर्ष आरंभ हो रहा है और यह वर्ष अग्नि अश्व वर्ष है। इस नववर्ष का तत्व अग्नि को माना जाता है और इसका प्रतीक चिन्ह घोड़ा है, जिसे ऊर्जा, गति और प्रगति का संकेत माना जाता है। लोसर त्योहार पर शहर का तिब्बती और भोटिया बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अवसर पर शहर के सुख निवास पर स्थित बौद्ध मठों में धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 20 फरवरी शुक्रवार को बौद्ध मठ में सामूहिक पूजा होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 31 मार्च को है महावीर जयंती : जिन्होंने दिया था अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य, अपरिग्रह व अचौर्य के पांच व्रतों का पालन करने का संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING