Connect with us

आपदा

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला मणिपुर, जानमाल का नुकसान नहीं

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला मणिपुर, जानमाल का नुकसान नहीं
सीएन, नईदिल्ली।
भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मंगलवार (28 फरवरी) तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप के झटके तड़के करीब 2:46 बजे लगे। इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 25 किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। हालांकि राहत की बात ये है कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भी इस बात की पुष्टि की है। तुर्किए में भीषण भूकंप के बाद से भारत में भी दो-तीन भूकंप के झटके लग चुके हैं। इससे पहले 19 फरवरी को आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के नंदीगामा शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 19 फरवरी को ही मध्य प्रदेश में भी भूकंप के झटके लगे थे। एक दिन पहले सोमवार (27 फरवरी) को गुजरात के कच्छ और अमरेली में भी भूकंप के दो झटके लगे थे। तीव्रता क्रमश: 3.8 और 3.3 रिकॉर्ड की गई थी. यहां भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके अलावा भी कुछ और राज्यों में भी पिछले कुछ दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तुर्किए के भूकंप की वजह से यहां के लोगों में भी डर का माहौल है। जरा सा झटका लगते ही लोग फौरन घर छोड़कर बाहर निकल आते हैं। मंगलवार सुबह अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में मंगलवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप की गहराई 10 किमी नीचे थी। हालांकि राहत की बात ये है कि अफगानिस्तान में भी भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Continue Reading
You may also like...

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING