Connect with us

देहरादून

राष्ट्रपति के आठ व नौ दिसंबर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

सीएन, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ व नौ दिसंबर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा में चूक किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, सुरक्षा एपी अंशुमन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके, पुलिस उपमहानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देश दिए। कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें। ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को भली-भांति जांच लें। ड्यूटी स्थल के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ न पाया जाए। कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे कपड़ों में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चैक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें। इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए कांबिंग, चेकिंग करा लें।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING