Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड के 11 युवाओं का सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर चयन

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड पीसीएस-जे परीक्षा पास कर साक्षात्कार के बाद राज्य के 11 युवाओं का सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर चयन हुआ है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों में एक युवक सीमांत जिला उत्तरकाशी से भी शामिल हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2021 पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा का परिणाम 10 नवम्बर को जारी किया था। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के लिए 23 दिसम्बर को साक्षात्कार आयोजित किया था। आज आयोग ने साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों के चयन की सूची जारी कर दी है। सूची में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बने युवाओं में अनूप सिंह भाकुनी ने टॉप किया है। इसके बाद हिना कौसार, सृष्टि शुक्ला, राधा कुलश्रेष्ठ, नैंसी छाबड़ा, शैफाली चंद्रवंशी, सोनम रावत, अभिषेक कुमार मिश्रा, जतिन मित्तल, नवीन राणा, तान्या शामिल हैं। दो पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से रिक्त रह गए।

उत्तरकाशी के नवीन ने बढ़ाया मान

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान की मौत, गणेश जोशी पहुंचे हवलदार के घर

उत्तरकाशी के मनेरी निवासी नवीन राणा का चयन भी पीसीएस-जे में सिविल जज के लिए हुआ है। नवीन की पढ़ाई उत्तरकाशी से हुई है। नवीन ने लॉ कॉलेज देहरादून से एलएलबी की। इसके बाद डीएवी देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर की जिम्मेदारी निभाई। इसके नवीन ने अभियोजन अधिकारी की परीक्षा पास की। नवीन इन दिनों टिहरी में एपीओ के पद पर कार्यरत हैं। उत्तरकाशी के लाल के जज के पद पर चयन होने पर जनपद वासियों में खुशी की लहर है। इससे पहले खांड कोटबंगला से संतोष पश्चिमी का चयन भी पिछले साल सिविल जज में हुआ था। वह अभी हरिद्वार में तैनात हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING