Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड में दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी का अनुमान
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट आ रहा है। विभाग की रिपोर्ट माने तो अगले पांच दिन में राज्य में ठिठुरन बढ़ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। वहीं दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ सकता है। इस सप्ताह राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं सुबह और शाम कुहासा छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी। जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बनी रहेगी। वहीं दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ रही ठंड के बीच दिन में चटख धूप राहत दे रही है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेहद कम हो गई है। जिससे वर्षा और बर्फबारी नहीं हो रही है। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING