Connect with us

देहरादून

फिट पुलिस कर्मचारियों को इनाम दिया जाएगा जबकि अनफिट की पोस्टिंग पर खतरा

सीएन, देहरादून । फिट पुलिस कर्मचारियों को इनाम दिया जाएगा जबकि अनफिट की पोस्टिंग पर खतरा हो सकता है। इसके लिए विभाग में एडीजी पीएसी पीवीके प्रसाद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी समय-समय पर पुलिसकर्मियों की निगरानी करेगी। उन्हें फिट रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी। 22 दिसंबर से चल रहा पुलिस मंथन सप्ताह रविवार को संपन्न हो गया। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस मंथन में पुलिस कल्याण के लिए कई फैसले लिए गए हैं। पुलिस के आधुनिकीकरण और स्मार्ट काम के लिए भी विभिन्न प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम में सरकार ने पूरा सहयोग किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING