Connect with us

देहरादून

देहरादून-पंतनगर- पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरने वाली पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा फिर बंद

सीएन, देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले देहरादून पंतनगर पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरने वाली पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा एक बार फिर बंद हो चुकी है। हेली सेवा बंद होने से पहाड़ के लोगों को एक बार फिर झटका लगा है चुनाव से ठीक पहले 9 अक्टूबर 2021 को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेली सेवा शुरू की गई थी। जिसमें पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर सेवाएं दे रहा था। हेलीकॉप्टर देहरादून से उड़ान भरकर पंतनगर- हल्द्वानी पिथौरागढ़ पहुंचता था। अब यह हेली सेवा 7 मई से बंद हो चुकी है। कंपनी के अधिकारियों का तर्क है कि हेलीकॉप्टर को केदारनाथ मार्ग पर लगाया गया है। केदारनाथ मार्ग पर हेली सेवा की जरूरत को देखते हुए कंपनी का हेलीकॉप्टर वहां उड़ान भर रहा है। केदारनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद फिर से इन रूटों पर हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। हेली सेवा बंद हो जाने से सबसे ज्यादा पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्र पिथौरागढ़ के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING