Connect with us

देहरादून

पुलिसकर्मियों को अब परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने को मिलेगी छुट्टी

सीएन, देहरादून। पुलिसकर्मियों को अब परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए भी छुट्टी मिलेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने इस छुट्टी को तत्काल मंजूर करने के निर्देश जारी किए हैं। वह जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। पुलिस लाइन में डीजीपी के साथ संवाद में डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों ने हिस्सा लिया। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिसिंग को बेहतर करने के सुझाव भी दिए। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की कार्ययोजना भी बताई। पुलिस मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में 136 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्षमता कैसे सुधारें, व्यवहारिक कठिनाइयों, उसमें बदलाव की जरूरत, प्रशिक्षण, कल्याण, कार्मिक संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। छुट्टी के विषय में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आकस्मिक छुट्टी के प्रार्थनापत्र व्हॉट्सएप पर भी दिए जा सकते हैं। विचार करने के बाद छुट्टी मिल सकेगी। पुलिसकर्मी परिवार में जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि पर आकस्मिक छुट्टी मांगते हैं। अब यह छुट्टी तत्काल मंजूर होगी चीता पुलिसकर्मियों ने डीजीपी को बताया कि गश्त के लिए प्रतिमाह 30 लीटर पेट्रोल दिया जाता है। यह पेट्रोल कुछ दिन ही चल पाता है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अब चीता पुलिस को पेट्रोल की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए जल्द व्यवस्था बनाई जाएगी। अभी तक थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी से सीयूजी नंबर की शुरुआत होती है। डीजीपी ने अब चौकियों को भी सीयूजी नंबर देने की घोषणा की है। चीता पुलिस को भी सीयूजी मोबाइल नंबर दिए जाएंगे। महिला हेल्प डेस्क के लिए भी सीयूजी नंबर की व्यवस्था जल्द की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING